SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कोशी की पावन भूमि भारती मंडन, संत लक्षमीनाथ गोसाई व बाबा कारू खिरहर की धरती पर आज करीब चार दशक बाद किसी खास कार्यक्रम में बिहार के किसी माननीय राज्यपाल का आगमन होने जा रहा है।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित रेडियो ईस्ट एन वेस्ट 88.4 एफ.एम के नियमित प्रसारण के उद्घघाटन को लेकर बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आज सहरसा आगमन होने जा रहा है। राज्यपाल के आगमन व रेडियो ईस्ट एन वेस्ट एफ.एम के उद्घघाटन कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन पटना के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन व रेडियो ईस्ट एन वेस्ट की महानिदेशिका मनीषा रंजन ने कार्यक्रम की सभी तैयारी व कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक प्रेस वार्ता कर बताया की माननीय राज्यपाल के आगमन को लेकर आयोजन कर्ता की ओर से जिला प्रशासन की देख – रेख में लगभग सभी तैयारी पुरी हो चुकी है। चेयरमैन ने बताया की माननीय राज्यपाल महोदय पटना से चलकर सहरसा हवाई अड्डा पर 11:बजकर दस मिनट पर आगमन करेंगे।जहां कार्यक्रम आयोजक व जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत करने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वही हवाई अड्डा से निकलकर 11:30 बजे ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के परिसर में उनका आगमन होगा । जहां सर्वप्रथम काॅलेज की छात्राओं द्वारा उनका तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।उसके बाद सीधे परिसर में स्थित माॅ सरस्वती के तैलचित्र पर राज्यपाल द्वारा पुष्प अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान परिसर में स्थित रेडियो ईस्ट एन वेस्ट के शिलापट का अनावरण करने के बाद मंच से रिमोट द्वारा रेडियो ईस्ट एन वेस्ट 88.4 केंद्र का उद्घघाटन करते हुए कोशी क्षेत्र सहित विश्व भर के लोगों के लिए चौबीसों घंटे रेडियो एफ एम के नियमित प्रसारण का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव भुपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विमलेंदू शेखर, कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एम एलसी डाॅ संजीव कुमार,सहरसा के विधायक सह पूर्व मंत्री डाॅ आलोक रंजन की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।मंच से राज्यपाल के संबोधन के बाद 12:30:बजे तक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद राज्यपाल सीधे वहां से हवाई अड्डा के लिए निकलकर पटना के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।निदेशिका मनीषा रंजन ने बताया कि राज्यपाल के आगमन व स्वागत-सत्कार को लेकर पुरा ईस्ट एन वेस्ट परिवार उत्साहित नजर आ रहा है।मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल व मंच का निर्माण किया गया है जो एकदम किसी खास उत्सवी माहौल जैसा प्रतीत हो रहा है।प्रेस वार्ता के दौरान रेडियो ईस्ट एन वेस्ट कार्यक्रम निदेशक मुक्तेश्वर मुकेश,विष्ण स्वरुप, किसलय कृष्ण, जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज मौजूद थे।
SAHARSA NEWS : राज्यपाल रेडियो ईस्ट एन वेस्ट एफएम के नियमित प्रसारण का करेंगे शुभारंभ

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


