SAHARSA NEWS : हाई स्कूल में गुरु गोष्ठी का आयोजन, नवपदस्थापित बीईओ का किया स्वागत

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कूल में विभागीय निर्देशानुसार किया गया।जिसमें नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी केशव कुमार का जोरदार स्वागत बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव बंधन पासवान के द्वारा किया गया एवं उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के प्रधानाध्यापक द्वारा पाग और चादर से सम्मानित किया गया। जिसमें उपस्थित प्रधानाध्यापक संदीप कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय खजूरी, अनिल भारती, चंदन कुमार, संजय यादव, दयानंद पंडित,शिवनंदन चौधरी, अर्जुन पासवान, बृजेश कुमार सिंह, मुरली कुमार सिंह मोहम्मद सलाउद्दीन आदि सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

प्रधानाध्यापक की तरफ से संबोधन में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षा संघ के प्रखंड सचिव बंधन पासवान द्वारा संबोधन में कहा गया कि हम लोग सिमरी बख्तियारपुर में शिक्षा की अलख एवं शिक्षा कौशल नए बीईओ के सहयोग से मजबूती ढंग से बच्चों को देंगे। हर घर अभिभावक तक पहुंचने का काम करेंगे। उपस्थित डीडी तारीक अंजुम साहब द्वारा शिक्षक का हर समस्या समय पर निदान होने का भरोसा दिलाया । लेखपाल तुषार देव एवं एमडीएम बीआरपी शैलेश मिश्रा द्वारा विभागीय कार्य को बिंदु बार विस्तार पूर्वक चर्चा की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon