SAHARSA NEWS : एटक,सीटू एवं इंटक के बैनर तले मजदूर दिवस मनाया गया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : मजदूर दिवस के अवसर पर सहरसा में एटक सीटू और इंटक के बैनर तले मजदूरों द्वारा मजदूर दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । सुपर बाजार कला भवन के पास से मजदूरों ने थाना चौक वीर कुंवर सिंह चौक अंबेडकर चौक होते हुए जयप्रकाश पार्क के बगल में आमसभा में तब्दील हो गया । जुलूस में शामिल मजदूर चार लेबर कोड रद्द करो, शिकागो के शहीद मजदूर अमर रहे, काम के घंटे को 8 घंटे लागू करो, मजदूरों के अधिकार पर हमला करना बंद करो, मजदूरों के हक और अधिकार और सुरक्षा गारंटी करनी होगी,इस रिक्शा चालकों का शोषण बंद करो, आदि नारे लगा रहे थे । रैली का नेतृत्व एटक नेता मोहम्मद नसिर, सीटू नेता मोहम्मद नसीम और इंटक नेता सत्यनारायण चौपाल ने किया । मजदूरों की सभा को संबोधित करते हुए भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय नेता ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि देश गंभीर आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक संकटों के दौर से गुजर रहा है । मजदूर दिवस इस बात का परिचायक है पूरे दुनिया में मजदूरों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए चलने वाले संघर्ष में मजदूर शहीद हुए और मजदूर के हक और अधिकार की रक्षा हो सकी उसी की याद में 1 मई मजदूर दिवस का आयोजन होता है आज के दौर में मजदूरों की हक अधिकार पर बड़े तेजी से पूंजीपति वर्ग और सरकार के द्वारा हमला हो रहा है। 44 कानून जो मजदूर हितैसी था 4 लेबर कोड बदल दिया गया जो मजदूर विरोधी कानून है । वर्तमान समय में अभिव्यक्ति के आजादी पर सरकार के द्वारा लगातार हमले जारी हैं सरकार से सही सवाल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं सांस्कृतिक कर्मी, प्रोफेसर के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर उनके आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है । वर्तमान समय में मजदूरों को संगठित होकर अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष के लिए आगे आना होगा ।

सभा को किसान सभा के प्रांतीय नेता रणधीर कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार और पूंजीपति मिलकर मजदूरों के अधिकारों का हनन और मजदूरों का शोषण कर रहे हैं आज 1 मई 2025 को मजदूर दिवस के अवसर पर संकल्प लेने का दिन है हक और अधिकार पर हो रहे हमले के खिलाफ एकताबढ़ होकर संघर्ष करने का आत्म चिंतन करने का संघर्ष के मैदान में आगे बढ़ने का । आज के दिन बलिदानों के बल पर मिले हक और अधिकार की सुरक्षा की रक्षा के लिए संघर्ष करने हेतु संकल्प लेकर आगे बढ़ने का ।सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के नेता परमानंद ठाकुर ने कहा कि मजदूर किसानों छात्र युवाओं के हक अधिकारों पर जिस तरह से हमले हो रहे हैं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेचा जा रहा है । संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए मजदूर किसानों छात्र नौजवानों की हक और अधिकार की रक्षा के लिए एकताबद्ध होकर संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है । सभा की अध्यक्षता सीटू के मोहम्मद नसीम एटक के प्रभु लाल दास और इंटक के सत्य नारायण चौपाल ने संयुक्त रूप से किया । सभा को शंकर कुमार, वीरेंद्र दास, अभिरंत शर्मा, भवेश यादव, निरंजन राय, गांगो शर्मा, सीटू से दुखी शर्मा , रमेश यादव, मनोज शर्मा गुलानंद यादव, मोहम्मद मुर्शीद, राधेश्याम पासवान आदि ने संबोधित किया ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon