SAHARSA NEWS : मिथिला अधिकार युवा सम्मेलन को लेकर मटेश्वर धाम में बैठक आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : आगामी मिथिला अधिकार युवा सम्मेलन 27 अप्रैल 2025 की तैयारी को लेकर आज मिथिलावादी युवाओ ने सहरसा मटेश्वर धाम मन्दिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांगठनिक पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता मिथिलावादी नेता विद्या भूषण तथा संचालन प्रदेश सचिव नवीन साहनी ने किया। बैठक में आगामी सम्मेलन की तिथि, स्थान, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा युवा सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह सम्मेलन मिथिला क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार के अवसरों और संवैधानिक अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए हर पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव रतन मिश्रा ,प्रवक्ता टिंकू, नारायण मिश्रा,कुंदन सिंह ,सौरभ सिंह , मो सलाम , बबलू मुखिया,चन्दन राय , राजेश मिश्रा , पवन बाबा , आशुतोष कश्यप , सुमित सिंहउपस्थित थे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और सहयोग का आह्वान किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon