सहरसा

SAHARSA NEWS : विधायक ने चार दिवसीय राष्ट्रीय इलेवन 11 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : चार दिवसीय राष्ट्रीय इलेवन 11 क्रिकेट अंडर 17 बालक चैंपियनशिप 2025 का विधिवत शुरुआत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शिलेन्द्र कुमार ने की। जिसमें उद्घाटन कर्ता के रूप में महापौर बैन प्रिया,विशिष्ट अतिथि कए रूप मे विधायक सह पूर्व खेल मंत्री बिहार सरकार डॉ आलोक रंजन,पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ,जिला परिषद के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव,इलेवन 11 क्रिकेट फेडरेशन इंडिया के अर्जुन विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष अरविंद बंसल, अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सचिव प्रमोद कुमार झा,कोषाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सहरसा इलेवन 11 क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मुकुंद माधव,पूर्व प्राचार्य सुनील कुमार झा, व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी मेजर गौतम भगत, पंडित तरुण झा, अमरज्योति,आदि ने झंडा तोलन में सामूहिक से दीप प्रज्वलित कर झंडा तोलन किए।वही महिषी वेद विद्या केन्द्र के संचालक शत्रुघ्न बाबु के नेतृत्व मे बच्चे ने मंगलाचरण और संस्कृत में स्वागत गीत गाया। वही कुमारी रखी ने भगवती गीत, पंडित तरुण झा की पुत्री शांभवी झा ने सुरीली आवाज और रोहित झा की टीम ने डांस से सबका मन मोह लिया।मौके पर उपस्थित सर्वेश भगत, अमित कन्हैया,विकास कुमार मिश्र, मनोरंजन कुमार सिंह,दुर्गानंद झा,सुभाष चंद्र झा, राजकिशोर गुप्ता,आनंद झा,जितेंद्र कुमार, बदरे आलम,ई राजेश कुमार यादव,खुर्शीद अलम,कश्यप, ब्रजेश कुमार तुषार कात्यायन, मिथलेश यादव को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान दिए ।जिसमें दिन रात कार्यक्रम की सफलता में राष्ट्रीय इलेवन 11 क्रिकेट फेडरेशन के अंपायर शशि भूषण यादव से सहयोग पाकर ये उद्घाटन संभव हो पाया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *