SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांग जन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संचालित संबल योजना अंतर्गत बैटरी चालित तिपहिया की स्क्रीनिंग समिति की बैठक में कुल 12 आवेदनों पर विचार किया गया।सम्यक विचारोपरांत प्राप्त आवेदनों में से कुल 10 आवेदनों को स्वीकृत एवं 02 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है।इस संदर्भ में ज्ञात हो की समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांग जन सशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत संबल योजना के तहत चलंत दिव्‍यांग छात्र – छात्राओं व रोजगारपरक दिव्‍यांगजनों की विशेष श्रेणी के लिए आवागमन की मूलभूत आवश्‍यकता के दृष्टिगत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा बैट्री चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का प्रावधान है l

चलंत दिव्‍यांगजन छात्र-छात्राएं जिनका आवासन बिहार राज्‍य स्थित महाविद्यालय/विश्‍वविद्यालय परिसर से तीन किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर है अथवा चलंत दिव्‍यांगजन जो स्‍वावलंबन के उद्देश्‍य से बिहार राज्‍य में अपना रोजगार करते है एवम उनका रोजगार स्‍थल तीन किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर हो। बिहार राज्‍य के स्‍थायी निवासी एवं बिहार में आवासन अनिवार्य है। आय अधिकतम प्रतिवर्ष दो लाख। आयु 18 वर्ष या इससे अधिक। दिव्‍यांगता न्यूनतम 60 प्रतिशत चलंत दिव्‍यांगता । आवश्‍यक कागजात आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, विद्यालय/विश्‍वविद्यालय का आईडी कार्ड अथवा रोजगार/व्‍यवसाय संबंधित प्रमाण पत्र या घोषणा पत्र, दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं फोटो।उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र लाभुक समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट http://sambalyojana.bihar.gov.in/SWFTC/Login.aspx पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon