SAHARSA NEWS : नगर आयुक्त ने सफाई एजेंसी की निविदा को किया रद्द

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल से शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था नारकीय बन गई है।वही सफाई व्यवस्था में लापरवाही एवं अन्य मामलों को लेकर नगर आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से मेसर्स एओपी एंड यूईएस प्रायवेट लिमिटेड के निविदा को रद्द कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने जारी पत्र में कहा कि आपको पूर्व में सफाई कार्य बहाल करने के लिए पत्र दिया गया था लेकिन सफाई कार्य शुरू करने के बजाय हड़ताल जैसी अवांछित प्रेशर टैक्निक का प्रयोग करना जारी रखते सफाई कार्य को ठप रखा। जो कंट्रेक्टt की मूलभूत भावना की अवहेलना है।वहीं अन्य आरोप तय करते कांट्रैक्ट को पूर्ण रूप से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया।साथ ही निगम के सारे संसाधन जिसका प्रयोग गलत ढंग से निःशुल्क किया जा रहा था को अविलंब सही हालत में निगम को लौटाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि विगत 6 दिनों से चल रहे हड़ताल के कारण शहर में कचरे का अंबार लगा है।वही दुर्गंध के कारण राहगीरों को काफी परशानियों का सामना करना पड़ता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon