SAHARSA NEWS : ब्रोकर व प्रशासन की मिली भगत से जिले में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा बदस्तूर जारी, न्यायालय आदेश नहीं मान रहे हैं भू माफिया

SAHARSA NEWS सहरसा, अजय कुमार : जिले में आसमान छूती जमीन की कीमत बढ़ने के कारण जिले में भू माफिया इन दिनों काफी सक्रिय हैं जो पुलिस प्रशासन की मदद से पुश्तैनी जमीन पर भी कब्जा जमाया जा रहा है। वे लोग न्यायालय के फैसले को भी नहीं मान रहे हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या को लेकर पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिले के पटुआहा वार्ड नंबर 3 निवासी रमेद्र कुमार झा ने अपने पुश्तैनी जमीन को भू माफिया एवं ब्रोकर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पटुआहा सरस्वती घर से पूर्व सवा दो बीघा जमीन है। जो मेरे नाम से अपने पिताजी के माध्यम से हस्तगत हुआ है। उस जमीन पर भू माफिया की नजर गड़ी हुई है। जिसे वे लोग प्रशासन की मिली भगत से जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर मेरा पहले से ही बाउंड्री वॉल किया हुआ था।जिसे जबरन तोड़कर नवनिर्माण किया जा रहा है।

वही एसडीओ कोर्ट में दिए गए आवेदन के बाद कहा गया इसका फैसला सक्षम न्यायालय ही कर सकता है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में केस करने के पश्चात न्यायालय द्वारा मेरे ही पक्ष में फैसला दिया गया। लेकिन वे लोग गलत परमानगी के आधार पर मेरी पुश्तैनी जमीन की घेराबंदी करवा रहे हैं। उक्त जमीन पर काम जबरदस्ती काम किए जाने को लेकर मैंने पुलिस के वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मेरे ही सगे संबंधी शरद चंद्र झा के द्वारा ब्रोकर अनिल सिंह के हाथ गलत ढंग से बेचा गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। श्री झा ने बताया कि मैं काफी वृद्ध हो चुका हूं।ऐसे में भाग दौड़ करना काफी कठिन महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से उचित न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि उक्त जमीन पर इससे पूर्व जमीन विवाद के कारण मारपीट भी हुआ था जिस भूमि विवाद मानकर उस समय सक्षम न्यायालय जाने की बात कही गई थी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon