SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सौर बाजार थाना अध्यक्ष और गश्ती टीम की संयुक्त छापेमारी में जहां पहले एक बाइक पर सवार दो अपराधी गिरफ्त में लिए गए। जिनसे एक पिस्तौल और उनका एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं उक्त दोनों युवक से जब कराई से पूछताछ की गई। तो उन्हे हथियार बेचने वाले विक्रेता का नाम सामने आया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार विक्रेता के घर पर छापामारी की गई। जहां पुलिस दबिस से पूर्व विक्रेता घर से फरार होने में तो कामयाब रहे। लेकिन उनके घर से एक देसी मार्केट, एक कार्बाइन का मैगज़ीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जो जिला पुलिस की लगातार दूसरे दिन बड़ी उपलब्धि रही है।साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि सौर बाजार थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान और पुलिस अवर निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सहित पुलिस बल की टीम द्वारा सौर बाजार थाना क्षेत्र के सखुआ मोड़ स्थित संत कारू बाबा स्थान के निकट से एक बाइक पर सवार दो युवक को घेराबंदी कर रोका। उक्त दोनों युवक पुलिस टीम को देख बाइक घूमा कर भगाने का प्रयास किया था। जिस पर शक होने के बाद घेराबंदी कर उनकी गिरफ्तारी हुई थी।उनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधी सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव, रिफ्यूजी कॉलोनी चौक, वार्ड नंबर- 4 निवासी सिंघेश्वर यादव के पुत्र संजय यादव और उक्त टोले के ही मनोज यादव के पुत्र अभिकांत यादव थे। उनसे कराई से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने उक्त हथियार को सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव निवासी सुरेंद्र दास के पुत्र अजय दास से खरीदने की बात स्वीकारी थी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार विक्रेता अजय दास के घर पर छापामारी की गई थी। इस दौरान अजय दास घर से फरार मिले। लेकिन उनके घर की तलाशी लिए जाने पर घर में छिप कर रखे गए एक देसी मार्केट, एक कार्बाइन का मैगजीन और उनका दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार हथियार खरीददार दोनों अभियुक्त से एक बाइक और एक मोबाइल भी जब्त हुई थी। गिरफ्तार आरोपी संजय यादव पर सदर थाना कांड संख्या – 841/18 पूर्व में भी दर्ज है। दोनों अपराधी को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।
SAHARSA NEWS : बाइक सवार दो अपराधी से एक पिस्तौल एक जिंदा कारतूस,हथियार विक्रेता के घर से एक मास्केट, एक कार्बाइन की मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


