SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में विधि व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियों से शांति समिति सदस्यों को अवगत कराया गया। जानकारी दी गई की पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल तेरासी एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल पैतालीस संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।सूचना संप्रेषण एवं प्राप्त सूचना के आधार पर आवश्यकतानुसार त्वरित कारवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक:07.06.25 से 09.06.25 तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यशील रहेगा।

सभी अंचलों/थाना क्षेत्रों एवं आवश्यकतानुसार संवेदनशील स्थलों पर स्थानीय प्रबुद्ध जन के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किए जाने के संबंध में उपस्थित जिला स्तरीय शांति समिति सदस्यों को अवगत कराया गया।उक्त अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति से संबंधित माननीय सदस्यों ने अपने सुझाव से जिला प्रशासन को अवगत कराया एवं कहा की विगत की भांति पर्व के शांतिपूर्ण/सद्भाव पूर्ण आयोजन में योगदान हेतु वे प्रतिबद्ध है।आयोजित बैठक के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु,उप विकास आयुक्त  संजय कुमार निराला,नगर आयुक्त  सुशील कुमार मिश्रा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon