SAHARSA NEWS : प्रिंस राज आईआईटी जी एडवांस परीक्षा में उत्तीर्ण, परिजनों में हर्ष

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कठिन परिश्रम के बल पर लाख मुसीबत आने के बावजूद जब सफलता हासिल होती है।तब हर्ष मिश्रित आंसू आंखों से बहना स्वाभाविक है।वही कठिन परिस्थिति के बाद परिजन फूले नही समा रहे है।इसी क्रम में जिले के कहरा प्रखंड स्थित बनगाँव निवासी स्व. उग्रानंद चौधरी, प्रधानाध्यापक के पौत्र एवं पिता विभांशु शेखर एवं माता नूतन कुमारी के पुत्र प्रिंस राज ने आई-आई-टी जी एडवांस परीक्षा अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुए है।उनके उत्तीर्ण होने पर ग्रामीण एवं परीजनो में काफी हर्ष व्याप्त है।उनके मामा भाजपा नेता लक्ष्मीकांत झा ने बताया कि प्रिंस राज ने कठिन परिस्थिति में यह प्रतियोगिता में सफल हुए है।जबकि परीक्षा से एक सप्ताह पहले मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल होकर आईसीयू में उनकी माँ दस दिन से अस्पताल में भर्ती थी। तब भी वो कोटा में रहकर सफलता प्राप्त किये। उनकी सफलता पर उनके नाना सेवानिवृत शिक्षक शक्ति नाथ झा (महिषी निवासी वार्ड न. 05) मामा किसान मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्मीकांत झा, मामी पम्मी कुमारी मौसा सुमन ठाकुर मौसी सरिता कुमारी भाई सौरभ, आर्यन, आर्या, सुरभि एवं चाचा सुधांशु शेखर, हिमांशु शेखर दादी ज्योति देवी ने खुशी व्यक्त की है।

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon