SAHARSA NEWS : रंग कोसी सहरसा द्वारा हरिमोहन झा लिखित नाटक ‘अतिथिदेवो भव’ का हास्य-व्यंग्यपूर्ण मंचन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : प्रवीण सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में प्रेमचंद रंगशाला में प्रवीण स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा रंगकर्मी राजीव रंजन झा को समाजकल्याण विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर के हाथों को समाज कल्याण विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर के हाथों २५ हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रवीण स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। संबोधन में हरजोत कौर ने कहा कोई भी सम्मान आपको बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। प्रवीण सांस्कृतिक मंच के निदेशक विजयेन्द्र टांक ने कहा कि यह सम्मान प्रतिवर्ष प्रवीण की याद में होनहार रंगकर्मी प्रतिभा को दिया जाता है। प्रवीण को थियेटर जगत में भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर रंगकोसी सहरसा द्वारा राजीव रंजन झा के निर्देशन में हरिमोहन झा लिखित नाटक ‘अतिथिदेवो भव’ का हास्य-व्यंग्यपूर्ण मंचन किया गया। नाटक की कथावस्तु बारिश के बीच एक होस्टल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर के यहां चार अतिथियों के आने से जुड़ी है। होस्टल में रात्रि विश्राम के लिए ठहरे अतिथियों के बीच वार्ता में चलता है ठहाकों का दौर। नाटक को मंच पर साकार किया प्रोफेसर की मुख्य भूमिका में राजीव रंजन झा सहित अन्य भूमिका में संतोष कुमार, निर्भय कर्तव्य, तरुण झा, आशुतोष कुमार झा, मायानन्द झा, केशव कुमार ने। मंच पार्श्व में मुकेश झा, रितिका,विक्रमादित्य, संजय सिंह राठौर, संजीव यादव, साकेत गौतम ने सहयोग प्रदान किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon