SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्थानीय प्रेक्षा गृह में शनिवार को वर्तमान में संचालित डॉ० अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के सुचारु संचालन निमित विकास मित्रों हेतु आयोजित कार्यशाला के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।विकास मित्रों को योजना विषयक आवेदनों, वांछित कागजातों,पात्रता आदि के संबंध में अवगत कराया गया।उक्त अवसर पर कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने कहा की वर्तमान में संचालित डॉ० अंबेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत जिलांतर्गत चिन्हित महादलित टोलो में विशेष विकास शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य संचालित 22 प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय को अवगत कराना एवं उन्हें योजना का नियमानुसार लाभ प्रदान करना है।उक्त वर्णित अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले विशेष विकास शिविर के सफल/सुचारु क्रियान्वयन में विकास मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है,अत: विकास मित्रों को अपने दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु तत्पर होना अपेक्षित/अनिवार्य है।जिलाधिकारी ने विकास मित्रों को विशेष विकास शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार, योजना विषयक पूर्ण रूप से भरा आवेदन(वांछित कागजातों के साथ) विशेष विकास शिविर आयोजन से पूर्व प्राप्त करने एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत निष्पादन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है,ताकि डॉ० अंबेडकर समग्र अभियान अंतर्गत आयोजित विशेष विकास शिविर दिवस के अवसर पर पात्र लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके,जो अभियान का मूल उद्वेश्य है।उक्त वर्णित निर्देश के अनुपालन में शिथिलता बरतने वाले विकास मित्रों के विरुद्ध कठोर कारवाई की जाएगी।जिलाधिकारी द्वारा सभी विकास मित्रों को उक्त वर्णित अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कठोर परिश्रम एवं कोई भी पात्र व्यक्ति योजना लाभ से वंचित न हो,निमित क्षेत्र के व्यापक सर्वेक्षण हेतु निर्देशित किया गया है।उन्होंने कहा कि अपूर्ण आवेदनों को किसी भी परिस्थिति में संबंधित पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाए एवं आवश्यकतानुसार आवेदक को योजना के संबंध में पूर्ण जानकारी देने पश्चात ही आवेदन प्राप्त किया जाए,ताकि आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित हो।उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला ने सभी विकास मित्रों को पूर्ण रूप से भरे आवेदन प्राप्त करने एवं विशेष विकास शिविर आयोजन से पूर्व प्राप्त आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया है ताकि टोला अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को चिन्हित योजनांतर्गत नियमानुसार लाभ प्रदान किया जा सके।सभी विकास मित्रों को आवेदन अपलोडिंग करने क्रम में पुनरावृति न हो,इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित कार्यशाला के अवसर पर विकास मित्रों को राशन कार्ड/संबल योजना/अंतर्जातीय विवाह योजना/आवास योजना/पेंशन योजनाओं सहित कुल 22 योजनाओं/हेतु वांछित कागजातों/पात्रता के संबंध में अवगत कराया गया।कार्यशाला के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर/जिला कल्याण पदाधिकारी/सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई/श्रम अधीक्षक सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
SAHARSA NEWS : डॉ.अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान कार्यक्रम के मद्देनजर विकास मित्रों के साथ समीक्षा बैठक

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


