SAHARSA NEWS,अजय कुमार : श्री दिनेश चंद्र यादव,माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र मधेपुरा-सह- अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति, सहरसा की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों एवं विगत में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा कर उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहरसा को निर्देश दिया गया कि पूर्व में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट की सूची जिला परिवहन पदाधिकारी सहरसा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सहरसा,कार्य प्रमंडल सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर एवं NHAI 107, 327 E को उपलब्ध कराए साथ ही एक सप्ताह के अंदर वैसे नए स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया जहां एक से अधिक बार दुर्घटनाएं घटित हुई है। समीक्षा के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहरसा द्वारा बताया गया कि कुछ वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के मापदंड की अवहेलना अथवा नजर अंदाज करते हुए वाहनों का परिचालन एवं वाहनों को रोड पर यत्र-तत्र पार्क करने जैसी समस्या है,तदनुसार ऐसे तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत/कठोर कारवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।माननीय सांसद महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः पालन हो,आम लोगों द्वारा बिना हेलमेट के वाहनों का परिचालन नहीं हो इसे सुनिश्चित करने निमित चेकिंग अभियान के क्रियान्वयन में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी सहरसा से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। जानकारी दी गई की राजस्व संग्रहण माह मार्च 2025 तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 100.49% है।बैठक में उपस्थित सड़क सुरक्षा समिति सदस्यों द्वारा अपने बहुमूल्य सुझावों से अवगत कराया गया,जिस पर विचार करने का निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया है।बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी द्वारा संबंधित तकनीकी विभागों एवं अन्य विभागों को माननीय सांसद द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशों के सम्यक अनुपालन का निर्देश दिया गया है।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी(सदर),जिला परिवहन पदाधिकारी,सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
SAHARSA NEWS : सांसद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


