SAHARSA NEWS,अजय कुमार : तीसरी यूथ एशियन सब-जूनियर चैंपियनशिप के संभावित टीम में सहरसा की बेटी का चयन हुआ है।जिला कबड्डी संघ के सचिव आशिष रंजन सिंह ने बताया कि सहरसा जिले के आरण गांव निवासी माता निर्मल साधना व पिता सुरेंद्र यादव की पुत्री पूजा कुमारी बहरीन में आयोजित तीसरी एशियन यूथ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली संभावित टीम का हिस्सा होगी। संयुक्त सचिव तुषार कात्यायन ने बताया कि जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल गया में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पूजा का चयन हुआ है। उपाध्यक्ष डॉ.आर के रवि और पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि पूजा बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वर्तमान मे राजगीर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए बिहार टीम के कैंप का हिस्सा है। सहरसा जिला कबड्डी संघ को तथा पूजा व उसके माता पिता को डॉ.अजय कुमार सिंह विधान पार्षद कोसी प्रमंडल सहरसा, सदर विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन,महापौर बैन प्रिया ,उप महापौर गुड्डू हयात, हॉकी के सचिव सुनील झा,निगम पार्षद राजेश कुमार सिंह,फिरोज आलम, प्रतिमा सिन्हा,अंजय यादव, रामचंद्र रजक, विनय ठाकुर प्रतिनिधि सिंको सिन्हा,ताबिश मेहर, दीपक सिंह,मो तारीख खान, मो कौशर, दुर्गा कांत झा, संतोष भगत, शंभू साह, कैलाश साह, एवं कई खिलाड़ियों ने बधाई दिया।
SAHARSA NEWS : तीसरी यूथ एशियन सब-जूनियर चैंपियनशिप टीम में सहरसा की बेटी का चयन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


