SAHARSA NEWS : 14 अप्रैल को सतुआईन, 15 अप्रैल को जुड़िशीतल का पर्व मनाया जायेगा

SAHARSA NEWS अजय कुमार : ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान डॉ० रहमान चौक सहरसा के ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा के अनुसार 14 अप्रैल सोमवार को सतुआईन का पर्व एवं 15 अप्रैल मंगलवार को जुड़िशीतल का पर्व बिहार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा l 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे.इसी के उपलक्ष्य में यह त्योहार मनाया जाता है l इस दिन पेड़ -पौधों में बासी जल डालने की भी परंपरा है, जुड़ शीतल का त्योहार बिहार में हर्षोलास के साथ मनाया जाता है l

पर्व के एक दिन पूर्व मिट्टी के घड़े या शंख जल को ढंककर रखा जाता है, फिर जुड़ शीतल के दिन सुबह उठकर पूरे घर में जल का छींटा देते हैं,मान्यता है की बासी जल के छींटे से पूरा घर और आंगन शुद्ध हो जाता है, ये भी मान्यता है की जब सूर्य मीन राशि को त्याग कर मेष राशि में प्रवेश करता है तो उसके पुण्यकाल में सूर्य और चंद्र की रश्मियों से अमृतधारा की वर्षा होती है, जो स्वास्थ्य वर्धक होता है, इसलिए इस दिन लोग बासी खाना भी खाने की परंपरा है l

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon