SAHARSA NEWS : विदाई सह सम्मान समारोह के साथ सत्र 23-25 का हुआ समापन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्नातकोत्तर केंद्र हिंदी विभाग में संचालित सत्र 23-25 के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार 10 मई को किया गया।इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई तथा केंद्र में गुजारे पल को शिद्दत के साथ याद किया गया। अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं ने कहा कि जीवन के किसी भी मोड़ पर वे कहीं भी रहे, स्नातकोत्तर केंद्र उनके जेहन में ताउम्र बना रहेगा।समारोह को संबोधित करते हुए हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ लाला प्रवीण कुमार सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को नसीहत दी कि जीवन में किसी मुकाम को पाने के लिए उन्हें ईर्ष्या, क्रोध, वैमनस्य और नकारात्मक भावनाओं एवं विचारों को तिलांजलि देनी होगी। वही जीवन में धैर्य को भी आत्मसात करना होगा।विभाग के प्राध्यापक डॉ जैनेंद्र ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि ऐसे फेयरवेल के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा में निखार तो आता ही है। साथ ही साथ उनके अंदर की छिपी प्रतिभा भी निखरती है। विभागीय प्राध्यापिका डॉ अणिमा ने अपने संबोधन में छात्रों को बाजारवाद से बचने के नसीहत दी तथा कहां की उन्हें अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह एकाग्र हो जाना चाहिए। इस मौके पर भवानी कुमारी द्वारा विदाई गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन किया गया वहीं चांदनी कुमारी, स्नेहा कुमारी, अंशु कुमारी, रचना कुमारी, प्रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, स्तुति कुमारी, स्नेहा कुमारी, श्याम किशोर कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, निखिल कुमार, सौरभ कुमार, साजन कुमार, गोपाल कुमार सहित इस सत्र के अधिकांश छात्राओं द्वारा भी अपने विचार प्रकट किए गए।आयोजित समारोह के मंच संचालन के कार्य का सफल निर्वहन घनश्याम शर्मा एवं चरित्र कुमार द्वारा किया गया कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने में विभाग के छात्र श्याम किशोर कुमार एवं विभागीय सहयोगी शिवजी कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon