SAHARSA NEWS : छात्र-छात्राओं के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी : सुदर्शन गौतम

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा में संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलित, नारियल फोड़ एवं छात्र- छात्राओं के बीच हरी झंडी दिखाकर मशाल खेल कार्यक्रम शुभारंभ किया। खेल प्रतियोगिता में अंडर 14 एवं अंडर 16 के छात्राओं द्वारा 600 मी एवं 800 मी की दौड़ प्रतियोगिता एवं साइकिल प्रतियोगिता, लंबी कूद, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज शुरुआत कराया गया। 100 मीटर की दौड़ में छात्रा निकीता कुमारी, प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अनु कुमारी, तृतीय स्थान सुमन कुमारी, साईकिल रैश में प्रथम स्थान कोमल कुमारी, द्वितीय स्थान पर आंचल कुमारी, तृतीय स्थान सकीना कुमारी। शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने कहा कि खेल से छात्र- छात्राओं में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। सरकार ऐसी प्रतिभागियों छात्र- छात्रा को मौका दे रही है।जिन्हें अब तक कोई भी खेल मंच पर स्थान नहीं मिला।मशाल खेल प्रतियोगिता कराने से सुदूर देहात के छात्र छात्राओं को भी जिले में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। यह सभी खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा। जो छात्र- छात्रा संकुल स्तर पर सफल होंगे, उन्हें जिला स्तर पर प्रतियोगिता खेल में खेल खेलने का मौका मिलेगा और जो जिला स्तर पर चयनित होंगे,उन्हें राज्य स्तर पर मशाल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक शिवकुमार, शंभू शुभम, कंचन कुमारी, राकेश रौशन, रोनित रॉय,अजय कुमार, शिवम् प्रिया, सदानंद राम,परमानंद कुमार, सुप्रभा कुमारी, एकता भारती, सरिता कुमारी, अरुणा, भारती,जय कुमार, गुरुदेव शंकर प्रमोद आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon