SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा क्षेत्र के मध्य विद्यालय रैठी, उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा में मशाल खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलित व नारियल फोड़ एवं छात्र- छात्राओं के बीच हरी झंडी दिखाकर मशाल खेल कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।खेल प्रतियोगिता में अंडर 14 एवं अंडर 16 के छात्राओं द्वारा 600 मी एवं 800 मी की दौड़ प्रतियोगिता एवं साइकिल प्रतियोगिता, लंबी कूद, वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराया गया, जिसमें 600 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में छात्रा सपना कुमारी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अनु कुमारी, तृतीय सुमन कुमारी, भरथ कुमार प्रथम स्थान, शिवकुमार द्वितीय स्थान, लंबी कूद में कोमल कुमारी प्रथम स्थान, गोलकी कुमारी द्वितीय स्थान, साइकिल रेस में कोमल कुमारी प्रथम स्थान, गोलकी कुमारी द्वितीय स्थान, आरती कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया, सभी छात्राओं को संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम के द्वारा प्रमाण पत्र एवं कॉपी, कलम, बैग, डिक्शनरी देकर सभी को पुरस्कृत किया।शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कहा कि खेल से छात्र- छात्राओं में मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है एवं आपसी भाईचारा भी बढ़ता है, शिक्षक नेता श्री गौतम ने कहा कि सरकार ऐसी प्रतिभागियों करा कर ऐसे छात्र- छात्रा को मौका दे रही है, जिन्हें अब तक कोई भी खेल मंच पर स्थान नहीं मिला, मसाला खेल प्रतियोगिता कराने से सुदूर देहात के छात्र छात्राओं को भी जिले में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, यह सभी खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा, सभी सफल छात्र अब संकुल स्तर पर भी आयोजन किया जाएगा खेल प्रतियोगिता का उसमें भी जो छात्र सफल होंगे उन्हें प्रखंड स्तर पर खेलाया जाएगा वहां भी जो छात्र है सफल होंगे उन्हें जिला स्तर पर प्रतियोगिता खेल में खेल खेलने का मौका मिलेगा और जो जिला स्तर पर चयनित होंगे उन्हें राज्य स्तर पर मशाल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक शिवकुमार, अजीत कुमार परमानंद कुमार राजेश जोशी नवनीत कुमार, परमानंद कुमार, सुप्रभा कुमारी, एकता भारती, सरिता कुमारी, गुरुदेव शंकर प्रमोद आदि उपस्थित थे।
SAHARSA NEWS : राष्ट्रीय आपदा मित्र संगठन ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में डीएम को सौपा ज्ञापन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


