SAHARSA NEWS : दस दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा बरौनी मे आयोजित 29 मई से दस दिवसीय सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-III का बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर एवं कैंप कमांडेंट बी सत्यानारयण के देख रेख चल रहें कैंप का आज 7 जून को संपन्न हो गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कैडेटों ने वॉलीबॉल,वाद-विवाद, फायरिंग और गार्ड ऑफ़ ऑनर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गीत,सामूहिक गीत, एकल, सामूहिक नृत्य नाटक से कैडेट्स ने धूम मचाई। इस जैसी प्रतियोगिताओं में कैडेट ने भाग लिया। जिसमे ब्रावो कंपनी चैंपियन बना। जिसमे सभी मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के कैडेट शामिल थे। मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा का एक दो प्रतियोगिता छोड़ कर सभी प्रतियोगिता में प्रदर्शन अव्वल रहा है।

कैडेटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके लिए प्रधानाचार्य डॉ पूनम यादव ने महाविद्यालय के कैडेट्स एवं एनसीसी पदाधिकारी को बधाई दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने पूनम यादव ने कहा कि यह हमारे कॉलेज के लिए गर्व की बात है कि हमारे कैडेट्स ने इस तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी मेजर गौतम कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार किया जाता है। शिविर में कैडेट्स ने अनुशासन, एकता और टीम वर्क का प्रदर्शन किया, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कैडेट्स को प्रोत्साहित किया कि वे आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहें और देश सेवा के लिए तत्पर रहें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon