SAHARSA NEWS: राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षित होगे कोसी अंचल के रंगकर्मी

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS बिहार के रंगमंच में कभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला सहरसा का रंगमंच उदासीन दिख रहा है जबकि यहां के एक दर्जन से अधिक रंगकर्मियों ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, श्री राम सेंटर, संगीत नाटक अकादमी, माध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय जैसे संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। वही मुंबई तथा कोलकाता के फिल्म उद्योग में सहरसा के कलाकारों की उपलब्धि बेहतरीन रही है। रंगमंच को पुनः जीवित करने के लिए कार्यशाला महत्वपूर्ण माध्यम है। इन्हीं उद्देश्यों को ले कर बटोही सहरसा द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोफेसर ओम प्रकाश भारती के मार्गदर्शन में मत्स्यगंधा की उत्तरी छोर स्थिति कलाग्राम में सात दिवस नाट्य अभियान कार्यशाला का आयोजन 04 से 10 जून के बीच प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम के 8 बजे तक किया जाएगा।

कार्यशाला में प्रशिक्षिक के रुप में देश के प्रसिद्ध नाट्य प्रशिक्षक आमंत्रित किए गए हैं। असम से असीम नाथ कोलकाता से अभीषेक दत्त, पटना से मृत्युंजय शर्मा तथा उत्तर प्रदेश से राहुल यादव आमंत्रित किए गए है। कार्यशाला का समन्वय बटोही के सचिव डॉ महेंद्र कुमार करेंगे। कार्यशाला के दौरान में डॉ ओम प्रकाश भारती द्वारा लिखित नाटक अद्वैत पथ की प्रस्तुति तैयार की जायेगी यह कार्यशाला निशुल्क है सहभागिता तथा पंजीकरण के लिए संस्थान से संपर्क किया जा सकता है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon