SAHARSA NEWS : चौमिन भुजा विक्रेता निर्मल साह के सिर बरामद नही होने पर वैश्य समाज में भारी आक्रोश

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला के गोलमा निवासी व भुजा चौमिन बेचकर परिवार का गुजारा करने वाले निर्मल साह की हत्या शनिवार के रात्रि मे होने के उपरांत आज बुधबार तक अब तक सर बरामदगी नही होने पर वैश्य समाज सहरसा के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में बिना सर का लाश का अंतिम संस्कार किया गया ताकि प्रशासन के लोग आराम से घटना करने वाले लोगों को पकड़ सके।लेकिन आपराधी को पकड़ना तो छोड़िए अभी तक प्रशासन के लोग सर को भी बरामद नहीं कर सका जो दुर्भाग्यपूर्ण है। गोलमा कि इस घटना से वैश्य समाज मर्माहत ही नही आक्रोशित है।पुलिस प्रशासन का इकबाल समाप्त होता दिख रहा है।हत्या के पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन के हाथ खाली है।वैश्य समाज के प्रवक्ता ने कहा पुलिस प्रशासन से अविलंब सर को बरामद करने में सफल नहीं होती है तो मजबूरन वैश्य समाज के लोगो को सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon