SAHARSA NEWS, : ई रिक्शा चालक मो निजाम के रूप मे हुई अज्ञात शव की पहचान

SAHARSA NEWS,,अजय कुमार : सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग के जीरो माइल के निकट सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिली। शव की पहचान शव मिलने के दो घंटे के बाद ही हो गई। जिसकी पहचान नगर निगम के वार्ड नंबर – 26, डुमरैल निवासी 38 वर्षीय मो निजाम के रूप में हुई है। मृतक पेशे से ई-रिक्सा चालक था। जिससे वे अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक शादीशुदा है। उनके 6 बच्चे अब अनाथ हो गए थे। जिसमें चार बेटी और दो बेटा शामिल है।मृतक की पत्नी अंजुमन खातून ने बताया कि उनका सौहर हर दिन घर सुबह के 6 बजे ई-रिक्शा चलाने के लिए निकल जाते थे। शनिवार के सुबह 6 बजे उन्होंने बताया था कि वे पहले मस्जिद जा रहे है। जहां नमाज पढ़ने के बाद रिक्सा चलाने जाएंगे।उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को पटेल मैदान में वक़्फ बोर्ड के खिलाफ रैली होनी है। उसमें भी वे जाने की बातें कही थी। लेकिन जब काफी देर हो गया। वे घर नहीं लौटे तो, परिवार वाले चिंतित हुए। उनकी काफी खोजबीन होने लगी। फिर सदर थाना पुलिस को अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मोबाइल पर देखी। जिसको देखने के बाद वे अपने परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने आगे बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन मृतक के शव को देखने से जानकारी मिलती है कि उसकी निर्मम हत्या की गई है। शरीर पर कई जख्म के निशान थे। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और बैजनाथपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया था। डॉग एसक्वाड टीम भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुटी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले के हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon