SAHARSA NEWS : प्रियांशी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल मिलने पर वैश्य समाज ने किया सम्मानित

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : राष्ट्रीय युवा वैश्य महासभा के द्वारा वैश्य समाज की बेटी नन्ही प्रतिभा प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काठमांडू में आयोजित माउंट एवरेस्ट सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उन्हें डांस कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल करने पर सम्मानित करने का आयोजन युवा जिला अध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज द्वारा पाग़ चादर एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साह बागची कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 4 वर्ष की प्रियांशी एलकेजी की छात्रा है भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए न सिर्फ सहरसा बल्कि राज्य और देश का भी नाम रोशन किया है। इससे पूर्व हुए गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी है।

युवा अध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की ने कहा कि प्रियांशी की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है की प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। स्ट्रीट डांस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी ,कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रांशी ने भारत की और से प्रतिनिधि करते हुए, अपने जिला राज्य देश तथा पूरे परिवार का नाम रौशन किया।ये शहर के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कोसी प्रमंडल के नेता राम सुंदर साहा, वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष बजरंगी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश साह, बालेश्वर भगत, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष मुंगेरी, राजनीति गुप्ता, विजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, श्यामल पोद्दार,कुश मोदी, अभिषेक गजेंद्र मुन्ना, दीपक कुमार फोटो, वीरेंद्र पोद्दार, संजीव कुमार, अरविंद प्रसाद साह, सिकंदर साह, सुरेश गुप्ता, विजय पंजियार, शक्ति गुप्ता, नरेश जायसवाल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon