PURNIA NEWS: अमौर में अवैध खनन जारी, किसानों की फसल खतरे में

पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS सरकारी सख्त आदेशों के बावजूद अमौर प्रखंड में अवैध खनन का कारोबार लगातार जारी है। 8 जनवरी 2026 को सिंघिया घाट के पास पड़वान नदी के किनारे दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा सरेआम खनन करते देखा गया।

मीडियाकर्मियों के आने पर ट्रैक्टर चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली वहीं छोड़ कर भाग गए। खनन स्थल पर मजदूरों और मशीनों द्वारा चार से पांच फुट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो थोड़ी सी बारिश में नदी का पानी किसानों के खेतों में घुसने का खतरा बढ़ा सकते हैं। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि बरसात में फसल बर्बाद होने से बचाई जा सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon