SAHARSA NEWS/अजय कुमार : जिले के सोनवर्षा राज थाना के लगमा पुल के पास तिलावे नदी की धारा में कल गुरुवार को एक अज्ञात बच्चे का शव रामद हुआ था।आज शुक्रवार को उससे थोड़ी दूरी पर ही उसके पिता महेश गुप्ता, ग्राम शाहपुर,थाना सोनवर्षा राज का शव नदी से बरामद हुआ है। उल्लेखनीय है की कल देर रात सत्यापन के क्रम में पता चला था की शाहपुर गांव के महेश गुप्ता जिसकी पत्नी कुछ वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई थी। वह अपने इकलौते बच्चे के साथ रहते थे।गत बुधवार की संध्या से ही अपने बच्चों के साथ घर से गायब थे।शुक्रवार की सुबह खोजबीन के क्रम में उसका भी शव बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा एफएसएल को सूचित कर दिया गया है। शव को सदर अस्पताल सहरसा द्वारा विस्तृत पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भागलपुर भेजा गया है । परिजन द्वारा डिप्रेशन में बच्चे के साथ आत्महत्या कर लेने की संभावना जताई गई है। थाना में कांड दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
SAHARSA NEWS : तिलावे धार में कल पुत्र व आज पिता का शव मिलने से सनसनी

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


