पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार मे अंचल क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों से जमीन विवाद से संबंधित सात मामले आये।
सभी सातों मामलों पर सुनवाई करते हुए राजस्व अधिकारी सादिक आलम, संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं मौजूद अवर निरीक्षक संतलाल उरांव के द्वारा निष्पादित कर दिया गया। राजस्व अधिकारी सादिक आलम ने बताया कि सभी मामलों की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षो के आपसी सहमति से मामलों का निष्पादन किया गया है।
इसके साथ ही आरओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के सभी पंचायतों में चल रहे लंबित जमीन विवाद के मामलों पर संज्ञान लेते हुए अगले जनता दरबार मे चल रहे विवादों का हल भी निकाल दिया जायेगा। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी मो० जैनुल सहित कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।



