पूर्णिया में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 मतदान केंद्र तय, राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

पूर्णिया: पूर्णिया के प्रज्ञान सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के गठन की जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि पूर्णिया जिले में कुल 15 मतदान केंद्र पहले से गठित हैं और नगर निगम पूर्णिया में 2950 निर्वाचकों के आधार पर 3 अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

इन तीनों केंद्रों का निर्माण नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रस्तावित है। इस प्रकार, पूरे जिले में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 17 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon