Shankar Singh: सभी युवाओं से हेलमेट पहनने की विधायक ने की अपील

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Shankar Singh सभी युवाओं सहित सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे हेलमेट एवं सीटबेल्ट जरूर पहनें, उनकी जिंदगी सबके लिए कीमती है। मौत होने पर काफी दर्द महसूस होता है। उक्त बातें विधायक शंकर सिंह ने सभी लोगों से अपील करते हुए कही। उन्होंने टीकापट्टी में बाइक दुर्घटना में मारे गए चार युवाओं, बैरिया में एक युवा की मौत सहित अन्य युवाओं की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं का इस तरह चले जाना, गांव-समाज ही नहीं, बल्कि देश के लिए काफी क्षति वाली बात है।

अगर ये युवा हेलमेट पहने होते तो, उनकी जिंदगी बच सकती थी। किसी की असमय मौत पर स्वजन सहित शुभचिंतकों पर दुखों का पहाड टूट पडता है, जिंदगी भर के लिए दर्द दे जाता है। वाहन चलाते वक्त अगर हेलमेट या सीट बेल्ट को बांध लें, तो दुर्घटना होने की स्थिति में बचने की संभावना निश्चित रूप से बढ ही जाती है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि वे हेलमेट एवं सीटबेल्ट जरूर बांधें। उनकी जिंदगी देश के लिए काफी कीमती है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon