लालगंज में 23 जनवरी को श्रीश्री 108 सरस्वती पूजा सह उद्घाटन समारोह

अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लालगंज, पूर्णिया स्थित ए+ टू मिशन स्कूल परिसर में 23 जनवरी 2026 को श्रीश्री 108 सरस्वती पूजा सह उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आयोजन समिति के अनुसार मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। पूजा के पश्चात उद्घाटन समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

समिति ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और संस्कार को समर्पित है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूजा एवं समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon