अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) श्रीनगर में CHO, ANM एवं आशा कार्यकर्ताओं को NCD (Non-Communicable Diseases) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य जीवनशैली जनित बीमारियों की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन के साथ-साथ NCD App के माध्यम से स्क्रीनिंग, डेटा एंट्री और रिपोर्टिंग पर विशेष जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में NCD App के सही उपयोग, ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण, रेफरल प्रक्रिया और समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना और आम जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।



