पूर्णिया/
आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को श्रीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के केवल 6 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीव कुमार उर्फ गोलू (उम्र 25 वर्ष), पिता शिवन ठाकुर, निवासी खुट्टी हसैली, वार्ड नंबर-07, थाना श्रीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या की घटना में संलिप्त था और गिरफ्तार किए जाने के बाद उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता



