SAHARSA NEWS : सिटानाबाद जामा मस्जिद मरकज में रमजान महीने का अलविदा जुमा अदा किया गया

SAHARSA NEWS/अजय कुमार । प्रखंड के सिटानाबाद जामा मस्जिद मरकज में आज मुस्लिम भाईयों द्वारा रमजान महीने का अलविदा जुमा अदा किया गया। मरकज के इमाम हजरत मौलाना हिफजुर्रहमान ने खुत्बा ऐ तिलावत पढ़ाए और मुल्क के यकजहती के लिए दुआ करवाए।उन्होंने कहा कि ये महीना सब्र और अल्लाह के इबादत का महीना है इसी से अल्लाह खुश होकर महीना के अंतिम जुमा में अलविदा के रूप में मुसलमानों को तौफिक आता फरमाते हैं।इस मौके पर बूढ़े, बच्चे, नौजवानों ने सुबह सुबह नहा कर तैयार होकर अलविदा की नमाज अदा करने मरकज पहुंच गए। समाज सुधार कमिटी पूरी मुस्तैदी से मस्जिद के सारे मंजर को काबू में करते देखे गए। अंत में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत सरिया की आह्वन पर काला बिल्ला लगा कर लोगों ने वक्फ बोर्ड तरमीमि का विरोध प्रकट किया।मौके पर समाज सुधार कमिटी के अध्यक्ष यासीर अराफात, मीडिया प्रभारी अब्दुर्रहीम, मास्टर मुदस्सिर, लकी शेख, मास्टर चांद अंसारी, इरशाद, शाहिद इकबाल, मुजाहिरुल हसन, शादाब आलम, गुलज़ार, हसीन खान, शम्स राजा खान, नीलू, जफर इकबाल, तौफिक उमर मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon