अगलगी में छः परिवारों के घर जलकर हुए खाक, लाखो की संपत्ति हुई खाक

पूर्णिया: टीकापटी थाना क्षेत्र के गोडियर पूरब पंचायत के हटिया के पास रविवार को आग लगने से छः परिवारों के घर जलकर खाक हो गए । मौके पर अग्निशमन दस्ता ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार आग पर काबू पाया । इस अगलगी में लगभग दस लाख रूपये के सामान जलने के अनुमान हैं । आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है । मौके पर खबर पाकर टीकापटी थाना में पदास्थापित के के सिंह दलबल के साथ पहुंचे तथा आग बुझाने में सहयोग किया । मौके पर पीडित मोती राय, शर्मिला देवी, मुकेश महतो, मिथिलेश महतो, पिकेश महतो, रूपेश महतो आदि ने रोते हुए बताया कि अचानक उनका घर धू-धूकर जलने लगा ।

तत्काल उनके द्वारा पुलिस तथा दमकल दस्ता को खबर किया गया । उनके द्वारा काफी मषक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया, परंतु तबतक उनके घर सहित सारे सामान आग की भेंट चढ गई है । उनके तन पर जो कपडे पडे हैं, वही बचे हैं । अब वे क्या खाएंगे, कहां अपना सिर छुपाएंगे, यह यक्ष-प्रश्न बना हुआ है । मौके पर सीओ शिवानी सुरभि ने अगलगी की घटना का जायजा लिया तथा खुले आसमान से बचने के लिए प्लास्टिक मुहैया कराते हुए राशन उपलब्ध कराने की बात कही ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon