विदेशी शराब के साथ तस्कर स्कूटी सहित गिरफतार

रूपौली पुलिस ने एक विदेशी शराब के तस्कर को विदेशी शराब से लदी स्कूटी सहित गिरफतार करने में सफलता पायी है । गिरफतार तस्कर इसी थाना क्षेत्र के मैनमा गांव का पवन कुमार, पिता श्रवण मंडल है । उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उसे गुप्त सूचना मिली थी कि मैनमा गांव का शराब तस्कर बिरौली बाजार स्थित खेल मैदान में स्कूटी पर शराब लोड कर किसी का इंतजार कर रहा है । पुलिस गस्तीदल तत्काल वहां पहुंची, पुलिस को देखते ही शराब तस्कर पवन वहां से भागने लगा, जिसे खदेडकर पकड लिया गया । मौके पर उसकी तलाशी ली गई, तो एक सेमसंग मोबाइल बरामद हुआ । स्कूटी की तलाशी में उसपर लदे दो बैग में विदेशी शराब की बोतलें मिलीं । जो विभिन्न ब्रांड की 19.500 लीटर विदेशी शराब थीं । पुलिस ने बताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में नशा का व्यापार या बेचनेवालों को छोडेंगे नहीं, उन्होंने चेताया कि वेलोग इस नशा के कारोबार से अपने को अलग कर लें, अन्यथा भुगतने को तैयार रहें । इधर मैनमा गांव के लोगों ने बताया कि शराब तस्कर पवन से पूरा गांव तबाह है, पूरे गांव ही नहीं क्षेत्र के लोगों को शराबी बनाने पर तूला है । इससे कुछ दिन पहले भी इसी गांव का एक युवक इसी मामले में जेल गया है, पवन के जेल जाने से गांव में जश्न का माहौल है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon