सहरसा, अजय कुमार: जिले के सलखुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय कोरलाहा के बच्चों के बीच शर्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नामांकित कुल 450 बच्चों को अंगवस्त्र (शर्ट) वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिमरी बख्तियारपुर बाजार निवासी समाजसेवी मनोज भगत के सौजन्य से किया गया।
अंगवस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया। मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पासवान ने कहा कि समाजसेवियों के सहयोग से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है।विद्यालय परिवार ने समाजसेवी मनोज भगत के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में शिक्षक सुनील पासवान, सुलोचना कुमारी, मनीषा कुमारी, अशोक कुमार सिंह, कुमारी शोला, कुमारी मधुमाला, रामरतन, मंजु कुमारी भारती, रवि रंजन, विनोद यादव, किशोर चौधरी, खुशीलाल चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



