पूर्णिया: जिले की पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को साइबर थाना पूर्णिया एवं यातायात थाना पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान थाना में दर्ज लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अनुसंधान में तेजी लाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अभिलेख संधारण, तकनीकी संसाधनों के उपयोग तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।



