भवानीपुर में अतिक्रमण पर सख्ती -10 तक का अल्टीमेटम, 11 को चलेगा बुल्डोजर

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख़्तियार कर लिया है। धमदाहा एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत ने व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी के नेतृत्व में नगर पंचायत सीमा के भीतर लगातार माइकिंग कर लोगों को अंतिम चेतावनी दी गई। माइकिंग में साफ कहा गया कि 10 तारीख तक सभी लोग स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा 11 तारीख को प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा और बुल्डोजर चलाया जाएगा।

कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि शनिवार से अतिक्रमित क्षेत्रों की आधिकारिक मापी शुरू की जाएगी, ताकि कार्रवाई को सटीक तरीके से अंजाम दिया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता एसएच-65 के दोनों किनारों पर वर्षों से फैले अवैध निर्माण और कब्जों को हटाना है। सड़क किनारे की संकरी होती जगह न केवल यातायात को बाधित कर रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ा रही है। इसलिए इस बार किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। प्रशासन ने लोगों को पुनः अपील की है कि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाकर खुद को कार्रवाई से बचाएं, क्योंकि अभियान पूरी तरह निष्पक्ष और कठोर होगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन गंभीरता से इस बार अभियान चलाता है तो आने वाले समय में सड़कें चौड़ी होंगी, आवागमन सुगम होगा और नगर का स्वरूप भी बदलेगा। वहीं कई लोग इस अभियान को नगर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। नगर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सार्वजनिक हित में है। इसलिए निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon