धमदाहा में मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन सख्ती, दो सीएस से स्पष्टीकरण तलब, 6 वीक्षिकाओं को हटाने का निर्देश

पूर्णिया, आनंद यादुका: धमदाहा में मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन प्रशासन की सख्ती देखने को मिली। परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने में लापरवाही बरतने के आरोप में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने दो केंद्राधीक्षकों (सीएस) से स्पष्टीकरण तलब किया है। दोनों पर परीक्षार्थियों की समुचित फ्रिस्किंग नहीं कराने का आरोप है। इसके साथ ही एसडीएम ने निरीक्षण कार्य में तैनात 6 वीक्षिकाओं को हटाने का निर्देश भी जारी किया है।

यह कार्रवाई महंत मंगनिराम दास अमारी तथा आदर्श मध्य विद्यालय अमारी में की गई अनियमितताओं के बाद की गई। मैट्रिक परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय रहा। इस दौरान एसडीएम अनुपम के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी तथा अंचलाधिकारी कुमार रवींद्रनाथ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

इधर, बुधवार को परीक्षा के दूसरे दिन कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। इस दिन कुल 5890 छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 5803 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 87 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं। प्रशासनिक सतर्कता और निरंतर निगरानी के कारण सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न हुई, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सकी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon