पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों को मिलेगा मंच, पटना में BSPCB का भव्य आयोजन 17 मई को

पटना: बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद (BSPCB) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 17 मई 2025 को पटना स्थित ज्ञान भवन में एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चित्रकला, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में राज्य भर से चयनित 2,000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 10 तक के लिए स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता, कक्षा 9 से 12 तक के लिए निबंध लेखन और दोपहर बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसका संचालन प्रसिद्ध क्विज मास्टर वैक्टेश श्रीनिवासन करेंगे।

विजेता प्रतिभागियों को विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2025) के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनके नाम BSPCB की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भावी पीढ़ी में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon