अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

सहरसा,अजय कुमार : युवा क्रांति मंच, सिमरी बख्तियारपुर के तत्वावधान में मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिरामल स्वास्थ्य के विशेष सहयोग और मंच के सदस्य पंकज कुमार निगम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।शिविर का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों और आपातकाल में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराना था।

इस अवसर पर युवा क्रांति मंच के सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाज के सामने मानव सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मौके पर उपस्थित अनुमंडलीय अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम अभिषेक दत्ता और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।शिविर के सफल संचालन में अस्पताल प्रबंधक अखिलेश सिंह के साथ-साथ सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रबंधक रिपुंजय कुमार,डिस्ट्रिक्ट लीड अखिलेश कुमार और गाँधी फेलो देवाशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला ब्लड बैंक की टीम से लैब टेक्नीशियन पाठक जी,नीलेश कुमार तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।आयोजकों ने अपने संबोधन में कहा कि “रक्तदान महादान है” और एक यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। स्थानीय नागरिकों ने युवा क्रांति मंच और पिरामल स्वास्थ्य की इस संयुक्त पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे शिविरों का नियमित अंतराल पर आयोजन होना आवश्यक है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon