Sunny Deol की ‘जाट’ ने तीसरे दिन मारी बाज़ी, वीकेंड पर हुई ताबड़तोड़ कमाई

मुंबई: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ ने हनुमान जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाया है और रिलीज़ के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी सबसे बड़ी कमाई दर्ज की है। जहां पहले दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ की ओपनिंग की थी, वहीं दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 7 करोड़ जुटाए, लेकिन रविवार को दर्शकों की भीड़ उमड़ने से फिल्म की कमाई 10 करोड़ तक पहुंच गई। अब तक ‘जाट’ ने भारत में कुल 26.50 करोड़ और दुनियाभर में 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा अहम भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म अब गदर 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर ‘गुड बैड अग्ली’ समेत कई भाषाओं की फिल्मों से टक्कर के बावजूद ‘जाट’ की पकड़ मजबूत नजर आ रही है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon