सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News एसजीएफआई उदयपुर राजस्थान में 12 से 17 जनवरी तक होने वाली 69 वीं विद्यालय हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की टीम में सहरसा के दो खिलाड़ी स्वरीत कुमार, पिता शंकर कुमार जो शांति निकेतन शिक्षण संस्थान के छात्र और असदुल्लाह पिता शमीम आलम मनोहर उच्च विद्यालय के छात्र है।खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने दोनों को नेशनल में अच्छे से खेलने को बोले और अपने राज्य एवं जिला का नाम रोशन करे।
इस अवसर पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ के मुख्य संरक्षक डॉ रेनू सिंह, संरक्षक टी एन सिंह, कुमार अनिर्बान चौधरी ,मोहन साह, लाजवंती झा, अमित ठाकुर, चेयरमैन डॉ अजय कुमार सिंह (एमoएलoसीo कोशी प्रमंडल सहरसा) उपचेयरमैन रमन झा, उपाअध्यक्ष शशिशेखर सम्राट, शंभू प्रसाद यादव, प्रभाकरण देव, संयुक्त सचिव अमर ज्योति, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सर्वेश कुमार,आशीष सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए असदुल्लाह और स्वरीत दोनों खिलाड़ी को बधाई दिया। हॉकी सहरसा के सभी खिलाड़ी में खुशी का महोत्सव है। हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा एवं सचिव प्रमोद कुमार झा बताया कि सहरसा में हॉकी खेल खिलाड़ी और अच्छा करे अपना बेहतर दे,और जिले के सभी विद्यालय के प्रधान इस खेल को अपने विद्यालय में छात्र को खेलने के लिए प्रेरित करें, यहां योग्यता की कमी नहीं है।
हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा हर तरह का मदद के लिए तैयार है। इस शुभ समाचार पर मनोहर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, तुषार कात्यायन, शशिभूषण, मानस आनंद, रविन्द्र कुमार, शनि सिंह, अरुण भारती आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं दी। सहरसा के सभी खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवम शुभकामनाएं दिए ।



