Tahawwur Rana LIVE : भारत पहुंचने से पहले पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम, कहा- वो कनाडा का नागरिक

Tahawwur Rana LIVE,नई दिल्ली : 26/11 मुंबई आतंकी हमले के प्रमुख आरोपी तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान ने उससे पल्ला झाड़ लिया है। राणा को आज सुबह अमेरिका से प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “तहव्वुर राणा पिछले दो दशकों से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों को रिन्यू नहीं करवाया है। उसकी कनाडाई नागरिकता पूरी तरह स्पष्ट है।” यह बयान तब आया जब राणा का विशेष विमान पालम हवाई अड्डे पर उतरा, जहां से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच NIA मुख्यालय ले जाया गया।

पाकिस्तान का यह रुख उसके उस डर को दर्शाता है कि राणा की पूछताछ से मुंबई हमले में ISI और लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका के नए सबूत सामने आ सकते हैं। राणा, जो मूल रूप से पाकिस्तानी है और बाद में कनाडाई नागरिक बना, आज दोपहर पटियाला हाउस कोर्ट में NIA कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। भारत में उस पर आतंकवाद और हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं, जिनमें सजा आजीवन कारावास से लेकर मृत्युदंड तक हो सकती है। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया है, और राणा को तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon