तीनटंगा गांव के किशोर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, शव आते ही मचा कोहराम

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव के एक 14 वर्षीय किशोर की बुधवार की सुबह अपने चाचा के साथ बाइक से पूर्णिया जाने के क्रम में, मरंगा थाना क्षेत्र के माफा पेट्रोलपंप के पास ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। तत्काल पुलिस ने घायल चाचा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है, वहीं मृतक किशोर के शव को अंत्यपरीक्षण करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।

अंत्यपरीक्षण के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा, यहां कोहराम मच गया है। घटना के बारे में ग्रामीण प्रकाष मंडल, सरपंच हीरालाल मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव का किशोर नवनीत कुमार पिता पप्पू मंडल अपने चाचा के साथ सुबह पूर्णिया गया था। अचानक मरंगा माफा पेट्रोलपंप के आसपास पीछे से ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक पर पीछे बैठे नवनीत की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, वहीं चाचा चंदन कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए। इधर गांव में जैसे ही शव पहुंचा, वैसे ही यहां कोहराम मच गया है। मौके पर मुखिया जानकी देवी, पूर्व सरपंच हीरालाल मंडल सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सरकार से पीडित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

नवनीत भाई में अकेले था-
नवनीत की मौत ने पूरे गांव को शोकसंतप्त कर दिया है। दो भाई-बहन में नवनीत एकलौता भाई था। उसका शव जैसे ही गांव पहुंचा, वैसे ही कोहराम मच गया। मां संगीता देवी, बहन सहित सभी स्वजन उसके शव से लिपटकर चित्कार कर उठे। एकलौते पुत्र होने के कारण नवनीत अपने स्वजनों का लाडला था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon