पूर्णिया में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ का विधिवत शुभारंभ

पूर्णिया: बाल विवाह के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन और समन्वित अभियान के तहत सोमवार को पूर्णिया जिले में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रथ को पुलिस अधीक्षक, सुश्री स्वीटी सहरावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रथ जिले में संचालित 100 दिवसीय सघन बाल विवाह उन्मूलन अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे जिला प्रशासन के सहयोग से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन, प्रयास जैक सोसाइटी, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) और महिला एवं बाल विकास निगम, पूर्णिया द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ आगामी 30 दिनों तक पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में भ्रमण करेगा। इस दौरान समुदाय स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम, पंचायत-स्तरीय बैठकें, प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ और जागरूकता सामग्री के माध्यम से बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों, दुष्परिणामों और रोकथाम के उपायों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी।

हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने कहा—

“बाल विवाह एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। लड़कियों की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष है। इससे कम उम्र में विवाह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के साथ अन्याय भी है। ऐसे मामलों में पुलिस सख़्त कार्रवाई करेगी और आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा रखती है।”

इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में यह संदेश दिया जाएगा कि किसी भी संभावित बाल विवाह की सूचना तुरंत पुलिस, जिला प्रशासन या बाल संरक्षण इकाई को देना प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के पदाधिकारी, AVA के जिला स्तरीय बाल संरक्षण सहयोगी, प्रयास जैक सोसाइटी के जिला समन्वयक और उनकी टीम, साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन और सभी सहयोगी संस्थाओं के आपसी समन्वय से बाल विवाह की समय पर पहचान, त्वरित हस्तक्षेप और प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पूर्णिया जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाया जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon