PURNEA NEWS : श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

PURNEA NEWS : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जिले के सबसे बड़े धर्मशाला श्री अग्रसेन भवन में प्रभु श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया | आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दौरान रात्री जागरण में ना सिर्फ भवानीपुर प्रखंड के सैकड़ो श्रधालुओं ने हिस्सा लिया , बल्कि इस आयोजन में रुपौली, बिरौली, धमदाहा एवं अन्य जगहों से काफी श्रद्धालु में हिस्सा लेने पहुँचे थे | आठवें श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के दौरान बाहर से आये भजन गायकों ने ऐसी समां बांधी की श्रोता अपने जगहों से हिल नहीं पा रहे थे | बाहर से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दिया | बाहर से पधारे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा की दर्शक अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहे थे |
चर्चित भजन गायक राजीव सोनी के द्वारा गाये गए सुमधुर भजनों पर जहाँ श्रोताओं ने जमकर तालियाँ बजाई | वहीँ मनमोहन सोनी के प्रस्तुति पर श्रोता रातभर झूमते रहे । श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के दौरान राजीव सोनी के द्वारा गये गये भजन देना है तो दीजिये जनम जनम का साथ, आजा कलयुग में ले के अवतार ओ गोविंद आदि पर श्रोता मंत्रमुग्ध बने रहे । जबकि मनमोहन सोनी के गाये भजन सियाराम जय राम जय जय राम, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि ने समा बांधे रखा । बाहर से पधारे कलाकरों के प्रस्तुति पर श्रोता ना सिर्फ रातभर झूमते रहे , बल्कि मौजूद श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाते हुए कलाकारो का उत्साहवर्धन भी किया । इस दौरान समूचा वातवरण रात भर आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा ।

रातभर चलता रहा भंडारा :—-

श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के दौरान श्याम परिवार भवानीपुर के द्वारा आयोजन स्थल लर विशाल भंडारे का प्रबंध भी किया गया था । इस दौरान हजारों लोगों ने भंडारे में भोजन का आनंद लिया । वहीं दूसरी तरफ आयोजक श्रीश्याम परिवार के द्वारा भव्य श्याम दरबार सजाने के साथ साथ भगवान प्रभु श्रीश्याम को सवामणी एवं छप्पन भोग चढ़ाने का काम भी किया गया ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon