समाहरणालय पूर्णिया स्थित ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

पूर्णिया: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा उपकरणों, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों एवं सीसीटीवी प्रणाली की बारीकी से जांच की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा प्रबंधों एवं संरचनात्मक व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon