पूर्णिया: जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से कराया जा रहा है। यह परीक्षा दिनांक 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न केंद्रों पर संचालित की जा रही है।
इसी कड़ी में सोमवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने उर्स लाइन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय, पूर्णिया में स्थापित इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षक से सीधे संवाद किया और परीक्षा संचालन से जुड़ी गतिविधियों तथा सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने सुनिश्चित किया कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।



