सहरसा,अजय कुमार
जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित श्री उग्रतारा मध्य विद्यालय निरीक्षण क्रम में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी वर्ग कक्ष में गए जहां उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली एवं मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा को गुणवतापूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु सरकार सजग व तत्पर है।बच्चों की सही पढ़ाई के लिए विकली टेस्ट के साथ साथ योग व खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त,जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।



